{"_id":"15563419aa1f857911c5198a17fff492","slug":"press-conference-of-deputy-state-watershed-council-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्दा विहीन हो गया है विपक्ष : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुद्दा विहीन हो गया है विपक्ष : दिनेश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
राज्य जलागम परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विपक्षी दल भाजपा मुद्दा विहीन हो गई है। भाजपाई मर्यादा, संस्कार और सभ्यता भूलकर मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। जिसे जनता समझती है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से पुन: सत्ता में काबिज होगी।
विज्ञापन
यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री कुंजवाल ने भाजपा प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान के द ग्रेट खली शो को लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत पर एफआईआर दर्ज करने संबंधी बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत सीएम के अलावा जननेता भी हैं। जिनके पीछे राज्य की सत्तर फीसदी जनता एकजुटता के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा स्वयं को संस्कृति, संस्कार की पैरोकार मानती है, पर मर्यादा की सीमा पार कर निर्वाचित मुख्यमंत्री के खिलाफ लगातार जहर उगल रही है। विरोध व्यक्तिगत नहीं मुद्दों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेल बजट में उत्तराखंड के पांचों सांसद राज्य को कुछ नहीं दिला पाए। इस मौके पर अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, विपिन भट्ट, तारा चंद्र जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन