फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Presented a budget of Rs 5.77 crore deficit in the municipal board meeting

Almora News: पालिका बोर्ड की बैठक में 5.77 करोड़ रुपये घाटे का बजट पेश

Wed, 03 May 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 03 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Presented a budget of Rs 5.77 crore deficit in the municipal board meeting
नगरपालिका अल्मोड़ा में हुई बैठक में मंसाचीन पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और अन्य। संवाद
अल्मोड़ा। नगर पालिका बोर्ड की बुधवार को पालिका सभागार में हुई बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए सदन के समक्ष पांच करोड़ 77 लाख रुपये घाटे का बजट पेश किया गया। जिसे सदन ने पारित किया। सभासदों ने नगर की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने सफाई निरीक्षक और मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर के वार्ड में जहां सफाई नहीं हो रही है वहां तत्काल सफाई कराएं। नालों, नालियों की सफाई करें। उन्होंने अतिक्रमण को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए। शौचालयों की सफाई भी दुरुस्त रखें। नगर पालिका परिषद की वेबसाइट बनाने के लिए सदन ने स्वीकृति दी।
विज्ञापन

सीसीटीवी, अंडर ग्राउंड कूड़ेदान, हाईटेक शौचालय, ओपन जिम, रैमजे पार्क का निर्माण, गोदामों, दुकानों, गैराज, स्ट्रीट लाइट आदि के लिए 20 करोड़ के प्रस्ताव का सदन ने अनुमोदन किया। शहीद कैलाश रौतेला के नाम पर मार्ग का नाम रखने और वहां पर स्मारक पटल बनाने की सदन ने स्वीकृति दी। अवर अभियंता ने शहर के अंतर्गत विभिन्न वार्ड के निर्माण के आगणन सदन में प्रस्तुत किए। सदन ने इन प्रस्तावों को स्वीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि पालिका की वित्तीय स्थिति के अनुसार ही निर्माण कार्य कराए जाएंगे। सभासदों ने कहा कि पालिका की जमीन पर जहां भी पार्किंग स्थलों और नालों आदि का निर्माण किया जा रहा है उन निर्माण कार्यों की पूरी जानकारी पालिका को उपलब्ध कराई जाए। उनके शुभारंभ और उद्घाटन अवसर पर पालिका बोर्ड का शिलापट उन स्थानों पर लगाया जाए। पालिका सभासदों की मौजूदगी में ही कार्यक्रम किया जाए।

----------
बैठक में ये रहे मौजूद
सभासद दीपा साह, हेम तिवारी, अमित साह, दीपक वर्मा, आशा रावत, विजय पांडे, राजेंद्र तिवारी, सौरभ वर्मा, जगमोहन बिष्ट, अमित साह, तरन्नुम बी, दीप्ति सोनकर, रेखा अल्मियां, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed