फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Prepare a concrete action plan to reduce accidents

दुर्घटनाओं में कमी लाने को करें ठोस कार्ययोजना तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Prepare a concrete action plan to reduce accidents
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस कार्य योजना तैयार करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मालरोड के अलावा एलआर साह मार्ग से अतिक्रमण हटाने को लेकर उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और प्रांतीय खंड के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी संयुक्त निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। तेज गति से वाहन चलाने, क्षमता से अधिक सवारी, बिना मास्क लगाए व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर अर्थदंड वसूलें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़कों पर हुए गड्ढों में डामरीकरण का कार्य शुरू करें। क्षतिग्रस्त गैस गोदाम मार्ग के सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को मकेड़ी में स्थित स्वागत द्वार को यथाशीघ्र लगाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कोविड-19 के समय में वाहन संचालकों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी ने बताया कि अभी तक नौ सौ से अधिक पात्र व्यक्तियों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका श्याम सुंदर प्रसाद, पीएमजीएसवाई के ईई सुधीर पंत, समिति के सदस्य गिरीश मल्होत्रा के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed