फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PRD jawan Rakesh shed in Gadhra

ड्यूटी से लौट रहा पीआरडी जवान राकेश गधेरे में बहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
PRD jawan Rakesh shed in Gadhra
गधेरे से बहकर रामगंगा के निकट तक पहुंची लापता पीआरडी जवान राकेश की स्कूटी। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रात की ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा पीआरडी जवान तड़के सुबह करीब सवा चार बजे उफनाए नागाड़ गधेरे में बह गया है। उसकी स्कूटी आपुण बाजार से कुछ दूरी पर रामगंगा नदी के निकट मिली है। काफी खोजबीन के बाद भी जवान का पता नहीं चला। अल्मोड़ा से पहुंची एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सोनगांव निवासी राकेश किरौला (24) पुत्र मोहन सिंह किरौला पीआरडी में तैनात हैं। जानकारी के अनुसार राकेश पुलिस थाने में रात की ड्यूटी पूरी करने के बाद बुधवार तड़के सुबह करीब सवा चार बजे अपने घर सोनगांव लौट रहा था। सुबह लोगों ने उसकी स्कूटी (यूके01सी7131) आपुण बाजार से लगे नागाड़ गधेरे के कुछ दूर रामगंगा नदी के निकट देखी। गधेरा पूरे उफान पर था।
विज्ञापन

जवान के गधेरे को पार करते समय बहने की आशंका जताई गई। जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष अशोक कांडपाल, तहसीलदार हेमंत मेहरा, पुलिस और राजस्व कर्मियों ने युवक की भिकियासैंण तक तलाश की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। तहसीलदार हेमंत मेहरा ने बताया कि अल्मोड़ा से एनडीआरएफ बुलाई गई है। दोपहर बाद मूसलाधार बारिश के चलते खोजबीन कार्य में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात मान ली होती तो नहीं होती ऐसी अनहोनी
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। लापता जवान की मां व पिता मोहन सिंह को रोरोकर बुरा हाल है। पिता के अनुसार रातभर भारी बारिश के चलते उन्होंने सुबह तीन बजे बेटे को फोन कर कहा था कि भारी बारिश के चलते गधेरे में बहुत पानी हो सकता है, लिहाजा वह पानी कम होने तक घर न आए। जिगर के टुकड़े के अनिष्ट की आशंका से विलख रही मां कहती है कि उनका बेटा तैरना नहीं जानता है, उसे पानी से भी डर लगता है। गांव की महिलाएं उन्हें संभालने व समझाने का प्रयास करती रहीं परंतु अपने लाल को खोने के अंदेशे में डूबी मां को तो जैसे कुछ सुनाई ही नहीं दे रहा है।

तहसीलदार ने घर जाकर दी सांत्वना
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तहसीलदार हेमंत मेहरा ने लापता पीआरडी जवान राकेश किरौला के घर जाकर उनके माता पिता सहित सभी परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में प्रशासन उनके साथ है उन्होंने जवान को खोज निकालने में हर संभव प्रयास करने के साथ ही परिवार को हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया।

फोटो- लापता पीआरडी जवान राकेश किरौला।

फोटो- लापता पीआरडी जवान राकेश किरौला।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed