फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   pradhan sought honorarium

प्रधानों ने मानदेय मांगा

Tue, 05 Sep 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 05 Sep 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
pradhan sought honorarium
प्रधानों ने मानदेय मांगा - फोटो : अमर उजाला
धौलछीना (अल्मोड़ा)।  सरकार द्वारा मांगों की अनदेखी किए जाने से नाराज ग्राम प्रधानों ने विकासखंड भैसियाछाना के ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबंदी कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानों ने चेतावनी दी यदि सरकार द्वारा शीघ्र मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।        
विज्ञापन


प्रधानों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ग्राम प्रधानों की जायज मांगों को नहीं मान रही। प्रधान संगठन के अध्यक्ष जगदीश पांडे ने कहा कि राज्य वित में कटौती, मानदेय बढ़ाने और प्रदेश का अपना पंचायती एक्ट लागू करने की मांग नजरअंदाज की जा रही है। नाराज ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को ब्लॉक कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर कर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों ने जब स्वान केंद्र और बीडीसी हाल में शरण ली तो प्रधानों ने वहां भी ताला ठोक दिया। लोगों की परेशानी को देखते हुए कर्मचारियों ने कुछ काम वाहर कैंपस में निपटाए। इस दौरान रूप सिंह, संजय तिलाड़ा, कमल सिंह, राजेंद्र सिंह, पप्पू लाल, पुष्पा उप्रेती, आनंद प्रसाद, रिंकू आर्या, भूपाल आर्या, आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह राणा, पूरन राम, रविंद्र सिंह, चंदन सिंह, नरेश बारोकोटी, महेश राम, जितेंद्र बोरा आदि लोग उपस्थित थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ग्राम प्रधान संगठन के आह्वान पर प्रधानों ने दूसरे दिन भी विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक कार्यालय पर धरना दिया और तालाबंदी की।  धरना प्रदर्शन में लक्ष्मणसिंह सलडिया, दिनेश घुघत्याल, दौलत सिंह, पुष्पा देवी, नंदनगिरी, मोहनचंद्र, किशोर हर्बोला, कृपालसिंह, रामलाल, हर्षसिंह आदि शामिल थे।        

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ब्लॉक मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे ग्राम प्रधानों की तालाबंदी दूसरे दिन भी जारी रही। तालाबंदी के चलते ब्लॉक कार्यालय का कामकाज दो दिनों से ठप है। इसके बावजूद उच्च अधिकारियों ने आंदोलनरत प्रधानों की सुध नहीं ली है। 


प्रदर्शन में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह, मनोहर संगेला, मनोहर रावत, विजय गोरखा, चंदन सिंह, शंभू दत्त, मोहन सिंह, दयाल मेहरा, नवीन बिष्ट, शंभू दत्त, दान सिंह कुमयां, हीरासिंह थापा, राजेंद्र सिंह, तारासिंह किरौला, धीरज तिवारी, शारदा देवी, बसंती देवी, पूजा देवी, कमला देवी, जीवन नेगी, विमला देवी आदि कई प्रधान शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed