फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   pradhan candidate arrested

प्रधान प्रत्याशी 35 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार, वाहन भी सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
pradhan candidate arrested
शराब के साथ गिरफ्तार ग्राम प्रधान प्रत्याशी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दन्या पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रत्याशी को तीन पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़ा गया प्रत्याशी लंबे समय तक नैनोली गांव का प्रधान रहा है और वर्तमान में पंचायत चुनाव में एक बार फिर प्रधान पद के प्रत्याशी के लिए चुनाव मैदान में है। पुलिस ने शराब लाने में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया है। इस पंचायत चुनाव के दौरान शराब के साथ प्रत्याशी के पकड़े जाने का यह जिले में पहला मामला है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी ने बताया की रविवार की शाम उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने धौलादेवी ब्लॉक तिराहे पर वाहन संख्या महिंद्रा यूके 01 बी 6781 को चेक किया तो चालक बसंत भट्ट निवासी ग्राम नैनोली वाहन छोड़कर भाग निकला। वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें तीन पेटियां शराब की रखी हुई थी जिसमें 35 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने बसंत भट्ट की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। उपनिरीक्षक निखिलेश सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक अमर पाल ने सोमवार की सुबह बसंत भट्ट को जागनाथ होटल दन्या के पास गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बसंत के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि बसंत भट्ट 2014 से 2019 तक ग्राम सभा नैनोली का प्रधान रहा है और वर्तमान पंचायत चुनाव में प्रधान पद का प्रत्याशी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चौखुटिया पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह विष्ट ने बताया कि गोपाल सिंह निवासी ग्राम केनीखोला के कब्जे से 18 बोतल अंग्रेजी शराब, शिव सिंह निवासी ग्राम गाजा बसकनिया के कब्जे से 14 बोतल अंग्रेजी शराब और नीरज टम्टा निवासी उलड़ीखान के कब्जे से 24 बोतल देसी शराब बरामद हुई। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed