{"_id":"470420fafe5311ac1993d3f59cf8dce3","slug":"power-house-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दन्यां में बहुप्रतीक्षित बिजली घर जल्द होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दन्यां में बहुप्रतीक्षित बिजली घर जल्द होगा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दन्यां में बहुप्रतीक्षित बिजली घर की टेस्टिंग पूरी हो गई है। अब दन्यां, ध्याड़ी और भनोली के सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिजली की अव्यवस्था नहीं झेलनी पड़ेगी। सबसे बड़ी बात है कि इस बिजली घर में तीन स्थानों से बिजली की सप्लाई का विकल्प होगा। ऐसे में किसी एक लाइन के खराब होने पर भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप नहीं होगी।
दन्यां, ध्याड़ी, खेती, भनोली, गुरुड़ाबांज, धौलादेवी समेत ब्लॉक के अन्य गांवों में अब तक तोली स्थित सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई होती थी। तोली घर से निकलने वाली लाइन अधिकांश स्थानों पर जंगल के बीच से होकर जाती है। इससे तेज आंधी, बारिश, बर्फबारी के दौरान बिजलीघर के आसपास की लाइन में खराबी आने पर सैकड़ों गांवों में विद्युत आपूर्ति चरमरा जाती थी। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही थी। क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के प्रयास से 2013 में सब स्टेशन निर्माण को मंजूरी मिली। विभाग की द्वितीय निर्माण शाखा ने इसके लिए सात नाली भूमि खरीदी और इसके बाद निर्माण शुरू हुआ। बिजलीघर के लिए लमगड़ा के छाडौंजा बिजलीघर से 33 केवी की लाइन बिछाई गई है। इसके अलावा अल्मोड़ा के लक्ष्मेश्वर और पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा को आने वाली लाइन से भी इस बिजलीघर को 33 केवी सप्लाई करने का विकल्प है। थ्री-वे सप्लाई सुविधा होने से किसी भी एक लाइन में खराबी आने पर भी बिजलीघर में सप्लाई चालू रहेगी। इस सुविधा से क्षेत्र में बिजली अव्यवस्था से निजात मिलेगी।
विभाग के एसडीओ कैलाश सिंह और जेई बीसी उप्रेती ने बताया कि फिलहाल छडौंजा बिजलीघर से सप्लाई कर सबस्टेशन लाइन चालू कर दिया है। इस सब स्टेशन से दन्यां के अलावा ध्याड़ी और भनोली के लिए अलग-अलग फीडरों से बिजली आपूर्ति होगी। उन्होंने बताया कि बिजलीघर सुचारु काम कर रहा है। जल्द ही तीनों फीडरों में इसी से आपूर्ति की जाएगी। बिजलीघर निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का आभार जताया है।