फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Power cut in Harsila

Almora News: हरसीला में बत्ती हो रही गुल

Sat, 10 May 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 10 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Power cut in Harsila
बागेश्वर। हरसीला क्षेत्र के गांवों में बिजली की आंखमिचौली के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे से क्षेत्र के चलकाना, पुड़कूनी, गैरखेत, लखमारा समेत आसपास के गांवों में बिजली की आंखमिचौली शुरू हो गई थी। हर दस से पंद्रह मिनट के बीच बिजली कटौती हो रही थी। पूरी रात यह सिलसिला चलता रहा। शुक्रवार की सुबह भी स्थिति नहीं बदली। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचित कर परेशानी बताई। बावजूद इसके दोपहर बाद तक भी हालात नहीं बदले।

ग्रामीण कुंदन सिंह, नारायण सिंह, प्रकाश सिंह, शेर सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र के गांव जंगल से सटे हैं। रात को बिजली गुल होने से हिंसक जानवरों के गांव में घुसने का खतरा बना रहता है। इधर, एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि लाइन में खराबी आ गई थी। कर्मचारियों ने लाइन की जांच कर तकनीकी खराबी को ठीक कर आपूर्ति सुचारू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed