{"_id":"5d3205e18ebc3e6d16352559","slug":"postponed-movement-after-written-agreement-almora-news-hld349565482","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईई के साथ लिखित समझौते के बाद माने जल संस्थान संविदा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईई के साथ लिखित समझौते के बाद माने जल संस्थान संविदा कर्मी
विज्ञापन
मासी में संविदा कर्मियों से बातचीत करते ईई सुरेश ठाकुर।
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया। (अल्मोड़ा)। अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर पांच दिन से जल संस्थान कार्यालय मासी में धरने पर बैठे जल संस्थान संविदा कर्मी व पंप आपरेटरों ने अधिशासी अभियंता के साथ लिखित समझौते के बाद 31 जुलाई तक आंदोलन स्थगित कर दिया है। समझौते के बाद सभी पंप आपरेटर ड्यूटी पर चले गए हैं। इधर हड़ताल के चलते चौखुटिया व द्वाराहाट में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
पांच दिनों से जल संस्थान कार्यालय मासी में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे जल संस्थान संविदा कर्मियों व पंप ऑपरेटरों ने अधिशासी अभियंता सुरेश ठाकुर के साथ हुए लिखित समझौते के बाद अपना आंदोलन 31 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया है । श्रमिकों का कहना है कि यदि मांग पूरी नही हुई तो फिर आंदोलन किया जाएगा। वार्ता में नरेंद्र सिंह अधिकारी, केवल मठपाल, उमेश मासीवाल, प्रहलाद सिंह, शंकर रावत, बचेसिंह, गणेश बिष्ट, रंजीत साह, प्रताप सिंह भगवत राम, गजेंद्र सिंह, सूरज सिंह, हीराबल्लभ, नंद किशोर, शरन सिंह आदि कई लोग शामिल थे।
ठेकेदार वेतन में कटौती कर कर रहे हैं भुगतान
चौखुटिया। (अल्मोड़ा)। जल संस्थान कर्मियों के साथ ईई की वार्ता के दौरान एक बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। इस दौरान अधिशासी अभियंता सुरेश ठाकुर श्रमिकों की पासबुक देखकर भौंचक्के रह गए। वह यह जानकर हदप्रद हो गए कि श्रमिकों को ठेकेदार की ओर से विभाग द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमान में कटौती कर भुगतान किया जा रहा है। ईई सुरेश ठाकुर ने संविदा कर्मियों को बताया कि विभाग द्वारा 2013 से कुशल श्रमिकों के लिए साढे़ सात हजार तथा अकुशल श्रमिकों के लिए 6600 का वेतन निर्धारित किया गया है। जबकि वर्तमान में ठेेकेदार द्वारा कुशल श्रमिकों को साढे़ छह तथा अकुशल को छह हजार दिया जा रहा है। संविदा कर्मियों ने पूरे मामले की जांच कर दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने की मांग भी की है। जानकारी के अनुसार चौखुटिया में 21, भिकियासैंण में 55, द्वाराहाट में 27 व मासी में 35 इस तरह महज तीन ब्लाकों में ही करीब 138 संविदा कर्मी तैनात हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
श्रमिकों की हड़ताल से ठप रही पेयजल आपूर्ति ठप
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जल संस्थान संविदा श्रमिकों की टूल डाउन हड़ताल के कारण शुक्रवार को क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप रही। एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ श्रमिकों से वार्ता करके 31 जुलाई तक समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद श्रमिक काम पर वापस लौट आए।
श्रमिकों द्वारा बृहस्पतिवार दोपहर से टूल डाउन हड़ताल करके विभिन्न पेयजल योजनाओं की पंपिंग ठप किए जाने से क्षेत्र के दो सौ से अधिक गांवों में 24 घंटे तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने श्रमिकों से वार्ता करके सभी मांगों पर 31 जुलाई तक सकारात्मक निराकरण का आश्वासन दिया। वार्ता के बाद श्रमिक हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौट आए। वार्ता में उत्तराखंड जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता गौरव पंत, विधायक प्रतिनिधि महिपाल सिंह बिष्ट ,रानीखेत डिविजन अध्यक्ष केवलानंद मठपाल, राजेंद्र सिंह, गणेशनाथ, कमल सिंह, बालम सिंह, हंसादत्त पांडे, नरेश उप्रेती, सुरेंद्र सिंह, अमर सिंह, नंदन गिरी, हिम्मत सिंह आदि मौजूद थे।