फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Postal. department. server down. work stopped.

Almora News: डाक विभाग का सर्वर डाउन, अल्मोड़ा के 52 डाकघरों में काम ठप

Tue, 05 Aug 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 05 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Postal. department. server down. work stopped.
प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट काउंटर के बाहर इंतजार करते लोग। संवाद 
अल्मोड़ा। डाक विभाग के सर्वर में सोमवार को आई तकनीकी खामी के चलते प्रधान डाकघर सहित जिले के 52 डाकघरों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। ऐसे में यहां जमा और निकासी आदि काम के लिए पहुंचे लोगों को मायूस लौटना पड़ा। प्रधान डाकघर में सुबह से काउंटरों के बाहर सर्वर डाउन का बोर्ड लगा रहा।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में डाक विभाग का सर्वर डाउन होने से जिले के सभी डाकघरों में कामकाज पूरी तरह बंद रहा। प्रधान डाकघर में डाक कर्मचारी कार्यालय तो पहुंचे लेकिन सर्वर का साथ नहीं मिलने से उन्हें काउंटरों में बगैर काम के समय बिताना पड़ा।
विज्ञापन




हवालबाग, बाड़ेछीना, चितई समेत आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग लेनदेन, आरडी, सुकन्या समृद्धि, स्पीड पोस्ट, बीमा सहित अन्य जरूरी कार्याें के लिए पहुंचे। घंटों लाइन में लगने के बाद भी राहत नहीं मिली और उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। कर्मचारी भी काउंटरों में सर्वर डाउन का बोर्ड लगाकर सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वर ठीक होने इंतजार करती रही बहनें



राखी पर्व के पांच दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में प्रधान डाकघर में भाइयों के लिए राखी भेजने वाली बहनों की भीड़ जुटी रही। प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट काउंटर के बाहर महिलाओं की कतारें लगी रहीं। काउंटर के बाहर सर्वर डाउन बोर्ड लगा होने के बाद भी महिलाएं लाइनों में खड़ी होकर सर्वर ठीक होने का इंतजार करती रही लेकिन उनके हाथ मायूसी लगी।


कोट

- डाक विभाग की ओर से देश के 12 राज्यों में आईटी 2.0 एप्लिकेशन के अपग्रेडेशन के चलते सर्वर में लोड बढ़ गया। इससे जिले के डाकघरों में कामकाज प्रभावित हुआ। अपग्रेडेशन कार्य पूरा होने पर सभी डाकघरों में कामकाज पूर्व की भांति सुचारु होगा। - जीवन सिंह बोरा, डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed