{"_id":"682626c43d4143662f011da6","slug":"positive-thinking-is-necessary-for-a-healthy-mind-kamla-almora-news-c-232-1-alm1005-128138-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ दिमाग के लिए सकारात्मक चिंतन जरूरी: कमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ दिमाग के लिए सकारात्मक चिंतन जरूरी: कमला
Thu, 15 May 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 15 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में मेंटल हेल्थ क्लब की ओर से सकारात्मक सोच, मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें मानसिक स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक चिंतन को आवश्यक बताया।
बतौर मुख्य वक्ता सोमेश्वर महाविद्यालय की मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. कमला धौलाखंडी भारद्वाज रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शर्मिला सक्सेना ने कहा कि ऐसे आयोजन वर्तमान समय की जरूरत हैं। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. दीपा लोहनी ने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कार्यक्रम से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चौनलिया, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भिकियासैंण, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण के छात्र, पुरातन छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवेश सौंटियाल, हिमांशु मनराल, शिक्षक-अभिवावक संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह, मेंटल हेल्थ क्लब के डॉ. साबिर हुसैन, डॉ.सुभाष चंद्र, प्रतीक कांडपाल, रंजना आर्या आदि ने हिस्सा लिया। संवाद