फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Positive news: People participated in workshop.

Almora News: योग अपनाकर जिंदगी को बना सकते हैं बेहतर

Wed, 05 Jul 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 05 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Positive news: People participated in workshop.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग, स्वामी विवेकानंद शोध एवं अध्ययन केंद्र की ओर से यूजीसी, इंटर यूनिवर्सिटी, सेंटर फॉर योगिक साइंसेज, बंगलुरू के सहयोग से परिसर के गणित विभाग सभागार में रोल ऑफ योग इन हॉलिस्टिक हेल्थ एंड वेल बीइंग (ए ट्रिब्यूट टू स्वामी विवेकानंद) विषय पर दो दिनी कार्यशाला शुरू हो गई है। पुण्य तिथि पर स्वामी विवेकानंद को याद किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कुलपति प्रतिनिधि प्रो. गिरीश चंद्र चंद्र साह ने कहा कि योग विभाग का कार्यक्रम विश्वविद्यालय की उपलब्धि है। योग से बीमारी का समाधान होता है। योग से शरीर में लचीलापन आता है। यह सतत प्रक्रिया है। विशिष्ट अतिथि शोध एवं प्रसार निदेशालय निदेशक प्रो. मधुलता नयाल ने कहा कि योग आज के समय की आवश्यकता है। ज्यादा तनाव लेने पर स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में योग अपनाकर अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं। मनोविज्ञान की दृष्टि से योग आज के भागदौड़ भरी जिंदगी के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

पूर्व कला संकायाध्यक्ष प्रो. आराधना शुक्ला ने योग विज्ञान विभाग के डॉ नवीन भट्ट के प्रयासों की सराहना की। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. इला साह ने कहा कि युवा सोशल मीडिया, मोबाइल से ग्रस्त हैं। ऐसे में उसका मन विचलित हो रहा है।योग उस विचलन को दूर करता है, तनाव कम करता है, सकारात्मक बनाता है। अगर हमको सकारात्मक रहना है तो योग को जीवन में अपनाना है। संयोजक डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता आज भी बनी है। अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट और संचालन रजनीश जोशी ने किया। वहां योग विज्ञान विभाग के डॉ. लल्लन सिंह, हेमलता अवस्थी, गिरीश अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed