{"_id":"686031aeb6b7d262cf0c1919","slug":"positive-news-in-district-almora-news-c-232-1-shld1003-130096-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: विवेकानंद पुरी वार्ड में पहली बार पहुंचा गैस सिलिंडर वाहन, लोगों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: विवेकानंद पुरी वार्ड में पहली बार पहुंचा गैस सिलिंडर वाहन, लोगों में खुशी
Sat, 28 Jun 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवेकानंद पुरी वार्ड के स्टेडियम के पास शनिवार को पहली बार रसोई गैस सिलिंडर वाहन पहुंचा। घर पर ही सिलिंडर रिफिल की सुविधा मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। वह लंबे समय से वाहन भेजने की मांग कर रहे थे।
स्थानीय निवासी अमित चौधरी ने बताया कि अब तक लोगों को सिलिंडर रिफिल कराने के लिए दो किलोमीटर दूर आकाशवाणी के पास जाना पड़ता था जहां से सिलिंडर पीठ पर लादकर लाना एक बड़ी परेशानी थी। पहली बार जब गैस वाहन वार्ड में पहुंचा तो लोग अपने खाली सिलिंडर लेकर दौड़ पड़े। सिलिंडर रिफिल होने की सुविधा से लोग बेहद खुश नजर आए और उनके चेहरे पर खुशी झलक गई। इस अवसर पर विनय किरौला, पार्षद कमला किरौला सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।