{"_id":"684726ccb729774cdc0e616b","slug":"positive-news-in-district-almora-news-c-232-1-ksp1005-129235-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अस्तित्व में आएगी आल्पस दवा फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अस्तित्व में आएगी आल्पस दवा फैक्टरी
Mon, 09 Jun 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं की सबसे पुरानी दवा फैक्टरी आल्पस जल्द शुरू होगी। एनसीएलटी के आदेश के बाद कुछ समय पूर्व सिविक सर्विसेज होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने आल्पस का अधिग्रहण किया है। इसके बाद से फैक्टरी संचालन की कवायद तेजी से चल रही है।
अल्पास फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के अपर निदेशक गिरीश मैनाली ने बताया कि कुमाऊं में इस दवा फैक्टरी को केंद्र और राज्य सरकार के नए मानकों के अनुसार संचालित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फैक्टरी में दवाओं के उत्पादन के लिए अत्याधुनिक मशीनरी और उत्तम उत्पाद के लिए जरूरी संयंत्र भी स्थापित किए जा रहे हैं। कंपनी में दवाओं का उत्पादन वर्तमान मानकों के अनुसार हो इसके लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मैनाली ने बताया कि कंपनी के सफल संचालन के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। बीते दिनों राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट ने भी कंपनी के संचालन के सहयोग का आश्वासन दिया है। कंपनी के शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा।