फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   positive news in district.

Almora News: एसएसजे विवि में जल्द 569 स्थायी प्राध्यापक देंगे शिक्षा

Thu, 20 Mar 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 20 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
positive news in district.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में जल्द 569 स्थायी प्राध्यापकों की तैनाती की उम्मीद जगी है। इसके लिए विवि प्रबंधन ने उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा है। वर्तमान में विवि के अधीन चार परिसरों में 108 स्थायी प्राध्यापक ही तैनात हैं। ऐसे में 15000 से अधिक छात्र- छात्राओं की पढ़ाई अतिथि शिक्षकों के भरोसे है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में एसएसजे विश्वविद्यालय के धरातल पर उतरने के बाद यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलने की उम्मीद थी। हैरानी की बात है कि बीते चार वर्षों में विवि के अधीन अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत परिसरों में एक भी स्थायी प्राध्यापक की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इन रिक्त पदों पर तैनात अतिथि शिक्षकों पर 15 हजार से अधिक छात्र- छात्राओं की पढ़ाई का भार है। अब विवि प्रबंधन ने यूजीसी के मानकों के तहत चारों परिसरों के लिए 569 प्राध्यापकों की तैनाती का प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकृति मिलने पर हर विभाग में एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और चार असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी। इसका सीधा लाभ इन परिसराें में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed