{"_id":"6aa447d5d83e8adf1e0f7f19","slug":"tb-screening-camp-held-at-pants-birthplace-khunt-165-people-underwent-x-rays-almora-news-c-232-1-shld1002-148500-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पंत की जन्मस्थली खूंट में टीबी जांच शिविर, 165 लोगों का हुआ एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पंत की जन्मस्थली खूंट में टीबी जांच शिविर, 165 लोगों का हुआ एक्सरे
Fri, 11 Sep 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गोविंद बल्लभ पंत की जन्मस्थली खूंट में हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से 165 लोगों की जांच की गई। चार संभावित मरीजों को बलगम जांच की सलाह दी गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा डॉ. हरीश पंत और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन तिवारी (हवालबाग) के निर्देशन में आयोजित शिविर में आधुनिक हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से 165 क्षेत्रीय लोगों के डिजिटल एक्सरे किए गए। शिविर में एक्सरे की प्रक्रिया आनंद सिंह मेहता और ऑनलाइन पोर्टल एनरोलमेंट का कार्य वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने किया। शिविर में डॉ. सौरभ चौरसिया, एएनएम राधा देवी, नीमा बोरा, आशा फेसिलिटेटर ममता बिष्ट, नीमा बिष्ट, मंजू चौहान, सीएचओ विपिन चंद्र आदि मौजूद रहे।