{"_id":"654d1b451955b152db081b65","slug":"portal-opened-for-employment-almora-news-c-232-1-alm1002-4841-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बेरोजगारों को रोजगार देने में असफल हो रहा प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बेरोजगारों को रोजगार देने में असफल हो रहा प्रयास
Thu, 09 Nov 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास सफल नहीं हो रहा है। रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयास पोर्टल खोल दिया गया। इसमें रोजगार मिलने की उम्मीद में बेरोजगार पंजीकरण करा रहे हैं लेकिन विभाग से रिक्तियां नहीं मिलने और किसी भी आउटसोर्स कंपनी का पोर्टल पर पंजीकरण न होने से बेरोजगारों को रोजगार देने का यह प्रयास असफल साबित हो रहा है।
बीते नौ अक्तूबर से शुरू हुए प्रयास पोर्टल पर रोजगार की उम्मीद में अब तक 500 से अधिक युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। आउटसोर्स कंपनी को भी इसमें पंजीकरण कराना है। इसके माध्यम से ही पोर्टल में पंजीकृत बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। विभागों से मिली रिक्तियों को भी पोर्टल पर दर्ज करना है। बेरोजगार रोजगार की उम्मीद में पोर्टल में पंजीकरण तो करा रहे हैं लेकिन अब तक न तो विभाग से मिली रिक्तियां इसमें दर्ज हुईं और न ही किसी आउटसोर्स एजेंसी का पंजीकरण। ऐसे में बेरोजगारों को रोजगार देने का यह प्रयास अब तक हवाई साबित हुआ है।
जिले में 32 हजार बेरोजगार
अल्मोड़ा। जिले में 32 हजार लोग बेरोजगार हैं जिन्होंने रोजगार के लिए सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराया है। प्रयास पोर्टल के जरिए इन बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना है। यह योजना कब परवान चढ़ेगी और कब बेरोजगार रोजगार से जुड़ेंगे, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। संवाद
विज्ञापन
प्रयास पोर्टल पर अब तक रिक्तियां और आउटसोर्स एजेंसी पंजीकृत नहीं हो सकी हैं। जल्द यह काम होंगे और बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
आरके पंत, प्रभारी सेवायोजन अधिकारी, अल्मोड़ा।