{"_id":"b36080522ca6ec839f7e8f5d4756d2b1","slug":"political-parties-will-soon-appoint-the-bla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनैतिक दल जल्द करें बीएलए की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनैतिक दल जल्द करें बीएलए की नियुक्ति
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sun, 17 May 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
कुमाऊं आयुक्त अवनेंद्र सिंह नयाल ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल अपने-अपने बूथ लेबल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति प्राथमिकता से कर सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। आयुक्त ने वोटर लिस्ट शुद्धिकरण एवं प्रमाणीकरण के लिए मतदान स्थलों पर लगाए गए विशेष शिविरों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में हुई बैठक में आयुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग बूथ लेबल एजेंटों की नियुक्ति को प्राथमिकता दे रहा है। फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र के पुनरीक्षण कार्य में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के निर्देश आयोग ने दिए हैं। प्रत्येक जिले में जाकर वह स्वयं समीक्षा कर रहे हैं, ताकि काम में तेजी आए। राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से इस कार्य में सहयोग करने को कहा। ताकि मतदाता सूची सही बन सके। मतदाता सूची तैयार करने और फोटो पहचान पत्र बनाने वाले कार्मिक ध्यान रखें की त्रुटि नहीं हो।
विज्ञापन
डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जिले में 847 बीएलओ नियुक्त हैं। इनमें 265 शिक्षक, 34 राजस्व कर्मी, पांच इंजीनियरिंग विभाग, 205 विकास विभाग, 109 पंचायत विभाग, छह स्वास्थ्य और 223 अन्य विभागों के कार्मिक शामिल हैं। उन्होंने आयुक्त को आश्वस्त किया कि कार्य पूर्ण सावधानी से किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रकाश चंद्र ने निर्वाचन कार्य की जानकारी आयुक्त को दी। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी एमसी जोशी के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, भाजपा के रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, बसपा के शेखर लखचौरा आदि मौजूद थे। इधर आयुक्त ने कैंट और नगर पालिका कार्यालय स्थित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया और वहां पर तैनात बीएलओ से जानकारी ली।
विज्ञापन