{"_id":"689cd8414f98d8262b0d541f","slug":"political-news-in-district-almora-news-c-232-1-ha11012-132293-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ब्लॉक प्रमुख के 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 314 बीडीसी सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ब्लॉक प्रमुख के 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 314 बीडीसी सदस्य
Wed, 13 Aug 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के 11 ब्लॉकों में से दो ब्लाकों में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख बन गए हैं। सल्ट में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है और सोमेश्वर में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की। अब मुकाबला नौ ब्लॉकों में हैं। तीन ब्लॉकों में भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला है और छह ब्लॉकों में प्रमुख और अन्य पदों के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है।
अल्मोड़ा जिले की 1160 ग्राम पंचायतें हैं जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य की 391 सीट हैं। सल्ट और सोमेश्वर ब्लॉक में निर्विरोध चुनाव होने के बाद अब नौ ब्लॉकों में मुकाबला है। नौ ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 22 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। उनके भाग्य का फैसला 314 क्षेत्र पंचायत सदस्य करेंगे। देखना दिलचस्प होगा कि कौन मैदान मारता है। अल्मोड़ा कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी, रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल सहित कई अन्य बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कई ब्लॉकों में अब कुर्सी की लड़ाई व्यक्तिगत दुश्मनी तक पहुंच गई है।
पांच ब्लॉकों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की बेचैनी
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक से भाजपा के त्रिलोक रावत, कांग्रेस के विनीत बोरा और निर्दलीय प्रत्याशी राधा बिष्ट मैदान में हैं। स्याल्दे में भाजपा के मथुरा दत्त जोशी और निर्दलीय प्रत्याशी भूपाल सिंह मैदान में हैं। भूपाल सिंह कांग्रेस का समर्थन नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। धौलादेवी ब्लॉक से भाजपा की आशा नेगी, कांग्रेस की लीला और निर्दलीय मीना चित्रलेखा मैदान में हैं। भिकियासैंण से रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद कुमार नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल, कांग्रेस से दीपक करगेती और निर्दलीय गीता देवी मैदान में हैं। द्वाराहाट से भाजपा की ममता भट्ट और कांग्रेस की आरती किरौला और उपपा की कुंती फुलारा चुनावी मैदान में हैं। ताड़ीखेत ब्लॉक में भाजपा से विमला रावत और निर्दलीय प्रत्याशी बबली, रचना के बीच टक्कर है। संवाद
विज्ञापन
तीन ब्लॉकों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर
अल्मोड़ा। चौखुटिया ब्लॉक में भाजपा की चेतना नेगी और कांग्रेस के महेश लाल वर्मा के बीच सीधी टक्कर है। भैंसियाछाना में भाजपा से नीमा आर्या और कांग्रेस से सूरज कुमार के बीच टक्कर है। हवालबाग ब्लॉक में भाजपा की हिमानी कूंड्डू और कांग्रेस की बबीता भाकुनी के बीच टक्कर है। संवाद
जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी ब्लाकों में भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी। एक ब्लॉक में निर्विरोध जीत दर्ज हो गई है। सभी भाजपा के समर्थन में हैं।
महेश नयाल, भाजपा जिलाध्यक्ष।
कांग्रेस ही जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के साथ-साथ ब्लॉक प्रमुख और अन्य पदों पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा की कार्य प्रणाली से लोग परेशान हो चुके हैं।
भूपेंद्र सिंह भोज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष।