फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police wishes Diwali to single elderly woman

Almora News: एकल बुजुर्ग महिला को पुलिस ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Police wishes Diwali to single elderly woman
अल्मोड़ा। पुलिस ने अल्मोड़ा थाना क्षेत्र की एकल बुजुर्ग महिला से मुलाकात कर उसका हाल जाना। पुलिस कर्मियों ने बुजुर्ग को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई भेंट की। पुलिस के मुताबिक एसएसपी देवेंद्र पींचा ने दीपावली त्योहारों पर जिले में ऑपरेशन भल छौ अभियान चलाया है। इसके तहत पुलिस एकल बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ ही उन्हें दीपावली की मिठाई भी बांट रही है।
विज्ञापन

बुधवार को सीओ गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में एसएसआई रमेश बोरा की टीम थाना क्षेत्र में निवासरत एकल बुजुर्ग महिला के घर पहुंची। टीम ने बुजुर्ग महिला की कुशलक्षेम जानी और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई भेंट की। इसके अलावा बुजुर्ग महिला को भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है। बुजुर्ग महिला ने प्रसन्न होकर घर में पहुंचे पुलिस जवानों को आशीर्वाद दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed