फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police is shocked by the death of teenager

किशोर की मौत से पुलिस हैरत में 

Sat, 14 Jul 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 14 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police is shocked by the death of teenager
खंडहर से साक्ष्य जुटाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
ताड़ीखेत के सौनी क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर को जलाकर मार देने की घटना ने पुलिस की नींद भी उड़ाकर रख दी है। छोटे से कस्बे में इस तरह की आपराधिक घटना होने से पुलिस महकमा सकते में है। एक दिन पूर्व सुबह दौड़ने गया दिनेश संदिग्ध हालत में झुलसा हुआ मिला। बयान में भी उसने दो लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की बात कही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस महकमा सौनी क्षेत्र में डटा रहा। पुलिस इस पड़ताल में जुटी रही कि आखिर दिनेश सड़क पर दौड़ लगाता, लेकिन सड़क के ऊपर प्राथमिक विद्यालय के पुराने खंडहर के पास केरोसिन की बोतल और उसकी चप्पलें कहां से आई। वह वहां क्या कर रहा था। बाद में पुलिस ने परिजनों से भी अलग अलग पूछताछ की, हालांकि देर शाम तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह, कोतवाल नारायण सिंह के नेतृत्व में ताड़ीखेत चौकी प्रभारी एसआई एसएस रिंगवाल सुबह से ही घटना स्थल पर क्लू जुटाते रहे। इस दौरान उन्होंने रोड के नीचे जिस स्थान पर मृतक दिनेश मिला और उस खंडहर की भी तलाशी ली, जहां उसकी चप्पल और केरोसिन की बोतल बरामद हुई। पुलिस टीम ने पूरा खंडहर खंगाला। खंडहर में कई बीड़ी, सिगरेट के टुकड़े बरामद हुए। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। बाद में मृतक के घर जाकर पिता तारा सिंह बिष्ट और माता भावना बिष्ट से भी अलग अलग बातचीत की। पिता तारा सिंह ने बताया कि उनकी पहली पत्नी का पूर्व में निधन हो गया था, उन्होंने दूसरा विवाह किया था। पहली पत्नी से संदीप और मृतक दिनेश हैं, जबकि दूसरी पत्नी से एक पुत्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दिन से पहली रात घर में किसी भी तरह के क्लेश से भी परिजनों ने इंकार किया। मां ने कहा कि कभी भी किसी से विवाद की शिकायत तक दिनेश की नहीं आती थी। घर पर पिता, माता के अलावा तीन भाई और माता की एक छोटी बहन रहती हैं। कहा कि पांच बजे वह दौड़ने निकला, साढ़े पांच बजे घटना की खबर ही आई। उन्होंने बताया कि कभी कभार दिनेश के साथ उसके मित्र भी जाते थे, लेकिन घटना के दिन वह अकेले ही चला गया।


माता, पिता बोले किसी पर नहीं है शक 
रानीखेत। दिनेश की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत के चलते पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। मृतक के पिता तारा सिंह और माता भावना बिष्ट ने बताया कि उन्हें किसी पर भी शक नहीं है। 11 जुलाई को वह पेट में दर्द के चलते स्कूल नहीं गया। शाम को उसने माइक्रोनी बनाने को कहा था। उसका किसी से कोई भी लेना देना तक नहीं था। हमारे पुत्र का इतना बड़ा दुश्मन कौन है, इसका खुलासा होना भी जरूरी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed