फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police cracked rules, pickup cease

नियम तोड़ने पर पुलिस ने की कार्रवाई, पिकप सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police cracked rules, pickup cease
अल्मोड़ा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। खीड़ा चौकी प्रभारी भूपेंद्र मेहरा के नेतृत्व में पुलिस ने बिना कागजात गाड़ी चलानेपर कैलाश चंद्र उपाध्याय की पिकप (यूके01सीए1076) को सीज कर दिया। इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन पर 65 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 32 हजार रुपये संयोजन जमा करवाया गया। वहीं बिना मास्क घूमने पर 29, सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना 19 और सार्वजनिक स्थानों में गंदगी फैलाने पर तीन समेत कुल 51 लोगों के विरुद्ध धारा 19 क(1) महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 8700 रुपये का संयोजन जमा करवाया गया। वहीं एनटीडी चौकी प्रभारी संतोष कुमार देवरानी ने अल्मोड़ा निवासी सोनू वर्मा, अंकित शाह, पार्थ बोरा, राकेश, कार्तिक शाह, हर्ष शाह को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने के आरोप में जिले भर में 13 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed