फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police caught the two vehicles 192 bottle wine

पलिस ने दो वाहनों से पकडी 192 बोतल शराब

Mon, 13 Feb 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 13 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police caught the two vehicles 192 bottle wine
शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

 पुलिस ने यहां घट्टी तिराहे के पास दो अलग-अलग वाहनों से  192  बोतल अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को आबकारी  अधिfनयम में  गिरफ्तार कर जेल भेजकर वाहनों को सीज कर दिया है। जानकारी के अनुसार यह शराब सल्ट क्षेत्र में ले जाई जा रही थी। पकड़े गए वाहन सल्ट तहसील के अंतर्गत भाजपा मछोड़ मंडल के दो पदाधिकारियों के बताए जा रहे हैं।      

विज्ञापन


चुनाव  के मददेनजर यहां रामनगर मार्ग पर घट्टी तिराहे के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे आबकारी निरीक्षक तारा दत्त पुरोहित और भतरौंजखान के थानाध्यक्ष अशोक  कुमार सिंह की टीम ने घट्टी तिराहे के समीप वैगनआर संख्या यूए-04-एस-7166  से सात पेटियों में रखी 72 बोतल और वाहन संख्या यूके-01-टीए-1956 बुलेरो से दस  पेटी में रखी 120 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी भुवन चंद्र  पुत्र मोहन राम निवासी तराड़ी सल्ट, राजेंद्र सिंह पुत्र यशवंत सिंह,  हरीश सिंह  पुत्र चिंता सिंह निवासी नगचूला सल्ट,  अमेश चंद्र पुत्र मोहन चंद्र निवासी भरसोली को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने आरोपियों के हवाले से बताया कि शराब वे अपने परिवार में विवाह के लिए ले जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed