फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police arreted one person in connection with cyber fraud

पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया साइबर ठग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police arreted one person in connection with cyber fraud
अल्मोड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया साइबर ठग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सरसों गांव के एक युवक के साथ लाखों की ठगी करने वाले साइबर ठग को कोतवाली पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम की इस उपलब्धि पर एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पांच मई को ग्राम सरसों थाना अल्मोड़ा निवासी जगदीश राम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया था कि उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। चार से 12 अप्रैल तक किसी अज्ञात ने उसके खाते से 1,94,797 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कोतवाल राजेश कुमार यादव को सौंपी। यादव ने अपनी टीम के साथ शिवम तिवारी निवासी गली नंबर पांच खाणसा रोड गुरुग्राम को हिरासत में लिया। पूछताछ में शिवम ने जगदीश के खाते से रकम निकालने की बात कबूल ली। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन और एक पेन ड्राइव भी बरामद की। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed