फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police arrested fake teacher

फर्जी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Police arrested fake teacher
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। 22 साल तक फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर चुके फरार फर्जी शिक्षक को पुलिस ने दबोच लिया है। मंगलवार को पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दो अगस्त 2018 में सल्ट ब्लॉक के कूपी राजस्व क्षेत्र में तत्कालीन उप शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी ने बिजनौर जिले के ग्राम औरंगाबाद निवासी शिक्षक खवानी सिंह पुत्र स्व. पूरन सिंह के सभी प्रमाणपत्रों के फर्जी होने की तहरीर दी थी। आरोपी शिक्षक के खिलाफ राजस्व पुलिस ने धारा 420/467/468 पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

बाद में मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। एसएसपी पीएन मीणा ने 24 जून 2020 को मामले की जांच सल्ट थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत को सौंपी। रानीखेत सीओ तपेश कुमार ने मामले को लेकर पुलिस टीम गठित की। टीम ने दबिश देते हुए खवानी सिंह को मरचूला में क्रोकोडाइल व्यू रामनगर रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष पंत ने बताया कि शिक्षक ने 22 साल तक फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी की। दो साल पूर्व मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार था। शिक्षक के पद पर तैनाती के संबंध में एसआईअी की जांच के बाद उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम में कांस्टेबल जीवन सिंह ग्वाल, वीरेंद्र सिंह, शंभू सिंह, चालक नरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed