फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police and local people became the support of the helpless

लॉक डाउन में असहायों, विक्षिप्तों का सहारा बनी पुलिस और स्थानीय लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Police and local people became the support of the helpless
रानीखेत में असहाय का उपचार करती पुलिस और स्थानीय लोग। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन ने नगर में घूम रहे असहाय और मानसक रूप से कमजोरों की परेशानियां भी बढ़ा दी हैं। पर्यटन नगरी में कई असहाय रहते हैं। होटल बंद होने से जहां उनके सम्मुख खाना खाने की दिक्कत खड़ी हो गई है, वहीं इलाज कराने में भी परेशानी हो रही है। ऐसे में पुलिस स्थानीय लोगों का सहयोग लेकर उनकी व्यवस्था में जुटी है। गांधी चौक पर पांव को बुरी तरह घायल कर बैठे विक्षिप्त का भी पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से वहीं उपचार कराया, प्रतिदिन उसका उपचार किया जाएगा। इस दौरान व्यावसायी कुंदन गिरि गोस्वामी, मो. तस्लीम आदि ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन

बता दें कि नगर में पिछले कई सालों से कुछ मानसिक रूप से कमजोर लोग रहते हैं। होटलों से उनकी खाने की व्यवस्था हो जाती थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते अब यह व्यवस्था बंद हो गई है। ऐसे में पुलिस उनका सहारा बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें खाना मुहैया कराया जा रहा है। इसके अलावा बीमार असहायों का भी पुलिस उपचार करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed