फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Poeple face problems.

अल्मोड़ा: बंदरों के आतंक से परेशान, चार माह में 35 लोगों को लगानी पड़ी अस्पताल की दौड़

Sat, 18 Feb 2023 06:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 18 Feb 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
Poeple face problems.
अल्मोड़ा। नगर में बंदरों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं जिससे लोगों में दहशत है। हालात ये है कि बीते चार माह में अब तक नगर में 35 लोगों को बंदरों ने घायल कर दिया और उन्हें अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर में बंदरों के लोगों पर हमले की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ रही हैं। बंदर राह चलते लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं जिससे उनमें दहशत है। राह चलते लोगों के हाथों में सामान बंदर छीनकर भाग रहे हैं। विरोध करने पर बंदर उन पर सीधे हमला बोल रहे हैं। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बीते चार माह में अब तक 35 लोग बंदरों के हमले से गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंचे हैं जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। लगातार हिंसक हो रहे बंदरों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी गहरी चिंता जताई है। चिकित्सकों ने कहा कि यदि बंदर ऐसे ही हिंसक होते रहे तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पर्याप्त है एंटी रैबीज वैक्सीन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बंदरों के काटने से रैबीज होने की संभावना रहती है। ऐसे में प्रभावित लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन जरूर लगाना चाहिए। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि अस्पताल में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। बंदरों के हमले में घायल हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते चार माह में बंदरों के हमले में अस्पताल पहुंचे लोगों की संख्या
माह केस
नवंबर 2022 11
दिसंबर 2022 11
जनवरी 2023 8
फरवरी 2023 (अब तक) 5

कोट- नगर में बंदरों के हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। बीते वर्ष नवंबर माह से अब तक 35 लोग बंदरों के हमले से घायल होकर अस्पताल पहुंचे हैं जिन्हें एंटी रैबीज लगाया गया। ऐसी घटनाओं में हर प्रभावित को एंटी रैबीज जरूर लगाना चाहिए।
डॉ. पीके सिन्हा, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed