फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PM praised the achievements of astronaut Rakshit in mann ki baat

Mann Ki Baat: मोदी के मन की बात में फिर चमका अल्मोड़ा, अंतरिक्ष विज्ञानी रक्षित की उपलब्धियों को पीएम ने सराहा

Mon, 26 Aug 2024 11:39 AM IST
हीरा मेहरा बृजेश तिवारी, संवाद
बृजेश तिवारी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 26 Aug 2024 11:39 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में अल्मोड़ा का जिक्र किया तो यहां के लोगों का सीना फिर से गर्व से चौड़ा हो गया। पीएम मोदी ने स्पेस सेक्टर में काम कर रहे अल्मोड़ा के रक्षित भट्ट से उनकी उपलब्धियों के बारे में बात की।

विज्ञापन
PM praised the achievements of astronaut Rakshit in mann ki baat
अंतरिक्ष विज्ञानी रक्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में अल्मोड़ा का जिक्र किया तो यहां के लोगों का सीना फिर से गर्व से चौड़ा हो गया। पीएम मोदी ने स्पेस सेक्टर में काम कर रहे अल्मोड़ा के ढूंगाधारा मोहल्ले के मूल निवासी और वर्तमान में गैलेक्सआई स्टार्टअप से जुड़े रक्षित भट्ट से उनकी उपलब्धियों के बारे में बात की और उनकी और उनकी टीम की जमकर सराहना भी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के दौरान मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले रक्षित भट्ट से पूछा कि स्पेस सेक्टर से जुड़ी उनकी तकनीक के बारे में सवाल पूछा तो रक्षित ने उन्हें बताया कि गैलेक्स आई नेएक सेंसर तकनीक तैयार की है। जिससे अंतरिक्ष से बादलों के आर पार देखा जा सकता है। इस तकनीक के माध्यम से रात को भी देखा जा सकता है और देश के किसी भी कोने के ऊपर रोज एक साफ तस्वीर खींच सकते हैं। इससे हमें जो भी डाटा मिलेगा। उसका प्रयोग हम दो क्षेत्रों का विकास करने के लिए करेंगे। पहला भारत को सुरक्षित रखने के लिए और दूसरा किसानों को सशक्त बनाने के लिए।

विज्ञापन

रक्षित ने बताया कि इस टैक्नोलॉजी से हम अपने देश के बार्डर हमारे ग्लेशियरों और समुद्र को ऊपर से रोज मॉनीटर कर सकते हैं। दुश्मनों की गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी और इससे हम सेना को खुफिया जानकारी प्रदान कर सकेंगे। इसके साथ ही हमने एक ऐसी खोज की है। जिससे देश के झींगा किसानों के अंतरिक्ष से उनके पौंडस के पानी की क्वालिटी को जाना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षित ने बताया कि इसके अलावा हम दुनिया को बेस्ट क्वालिटी के सैटेलाइट इमेज भी उपलब्ध करा पाएंगे। इससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी विभिन्न समस्याओं से भी निपटा जा सकेगा। रक्षित की बात सुन पीएम मोदी काफी खुश हुए और बोले आप जय जवान, जय किसान दोनों के लिए काम कर रहे हैं। जो काबिले तारीफ है।


ये पढ़ें- Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने उत्तराखंड के रक्षित से फोन पर की बात, लक्ष्यसेन और बाल मिठाई का भी किया जिक्र

क्या है गैलेक्स आई
गैलेक्स आई आईआईटी मद्रास से निकला एक स्टार्टअप है। इसकी स्थापना 2021 में हुई थी। इसका उद्देश्य उपग्रहों का एक समूह स्थापित करना है। इसरो पिछले कई दशकों से उपग्रहों को स्थापित कर रहा है। जबकि गैलेक्स आई भारत के लिए सबसे बड़ा निजी उपग्रह स्थापित कर रहा है। जिसे अगले साल तक लांच करने की योजना है।

ढूंगाधारा के रहने वाले हैं रक्षित
रक्षित भट्ट मूल रूप से अल्मोड़ा के ढूंगाधारा मोहल्ले के रहने वाले है। उनकी शिक्षा दीक्षा बरेली से हुई और वह मद्रास से आईआईटी करने के बाद अपने कुछ साथियों के साथ स्पेस सेक्टर में बेहतरीन कार्य करने में जुटे हुए हैं।

लक्ष्य और बाल मिठाई का भी किया जिक्र
पीएम मोदी ने मन की बात में अल्मोड़ा की बाल मिठाई और शटलर लक्ष्य सेन का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य जब भी मुझसे मिलने आते हैं तो वह मेरे लिए बाल मिठाई लेकर जरुर आते हैं।

रक्षित की चर्चा होते ही खंगालने लगे सर्च इंजन
मन की बात में जब अंतरिक्ष विज्ञानी रक्षित भट्ट ने पीएम मोदी को उत्तराखंड के अल्मोड़ा के होने की बात कही तो उनके बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक हो गए। लोग दिन भर इंटरनेट के सर्च इंजन खंगालने लगे। दिल्ली, मुबंई, चेन्नई, मद्रास में लोग अपने जानने वालों को फोन कर रक्षित के बारे में जानकारी प्राप्त करते दिखाई दिए। इस चक्कर में अल्मोड़ा के रहने वाले कई रक्षित वायरल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed