Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने उत्तराखंड के रक्षित से फोन पर की बात, लक्ष्यसेन और बाल मिठाई का भी किया जिक्र
PM Modi Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। वह पहले भी मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से बात करते रहे हैं। आज भी उन्होंने स्पेस के क्षेत्र में काम कर रहे रक्षित से बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम में अंतरिक्ष जगत से जुड़े युवाओं से बात की। इस दाैरान उन्होंने स्पेस सेक्टर में उत्कृष्ठ कार्य कर रहे अल्मोड़ा के रक्षित से फोन पर बात की। इस दाैरान उन्होंने स्पेस्टेक स्टार्टअप गेलेक्सी आई के विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई एवं प्रदेश के बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन का जिक्र भी किया।
सीएम धामी ने कहा कि आज हमारे प्रदेश के युवा प्रत्येक सेक्टर में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उत्तराखंड के लोगों से मन की बात के दाैरन बात करना उत्तराखण्ड के प्रति पीएम के आत्मीय लगाव को प्रदर्शित करता है।
आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने Space Sector में उत्कृष्ट कार्य कर रहे अल्मोड़ा के रक्षित जी से वार्ता कर Spacetech Start-Up GalaxEye के विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। आज हमारे प्रदेश के युवा प्रत्येक सेक्टर में राज्य का नाम रोशन… pic.twitter.com/zLLXAUxZCd
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 25, 2024