फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PM feel happy in Jageshwar Dham.

Almora News: पीएम मोदी पहुंचे जागेश्वर धाम, लिया भगवान जागनाथ का आशीर्वाद

Fri, 13 Oct 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 13 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
PM feel happy in Jageshwar Dham.
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिनी दौरे पर देश के साथ ही विश्व की आस्था का केंद्र अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर भगवान जागनाथ का आशीर्वाद लिया। यहां बिताया उनका 38 मिनट का समय इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। इस दौरान पीएम ने 22 मिनट तक पूजा, अर्चना की। शौकियाथल हेलीपैड से जागेश्वर पहुंचने तक कई जगह लोग उनके स्वागत में उत्साह के साथ डटे रहे।
विज्ञापन


पीएम की हवाई फ्लीट ने बृहस्पतिवार सुबह 11:33 बजे शौकियाथल मैदान पर लैंडिंग की। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने स्वागत में खड़े बच्चों से बात की। अपने पीएम से बात कर बच्चे खुशी से झूम उठे। इसके बाद पीएम जागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

पनुवानौला तिराहे के पास स्थानीय लोगों ने पीएम का अभिवादन किया। कार से निकले पीएम ने भीड़ की ओर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। दोपहर करीब 12:25 बजे पीएम जागेश्वर धाम पहुंचे। सांसद अजय टम्टा, सल्ट के विधायक महेश जीना, जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा, अल्मोड़ा के पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट ने मुख्य गेट पर उनका अभिवादन किया। उनके मंदिर परिसर में पहुंचते ही 11 पंडितों ने स्वस्तिवाचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सबसे पहले जागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पंडित हरीश चंद्र भट्ट और पंडा बाला ने पूजा कराई। हनुमान और पुष्टि माता के दर्शन के बाद उन्होंने मृत्युंजय मंदिर करीब तीन मिनट तक पूजा की। हवन कुंड, केदार, बटुक भैरव मंदिर की परिक्रमा के दौरान उन्होंने शिव-पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजे जाने वाले देवदार वृक्ष को निहारा। वह इस वृक्ष की अद्भुत आकृति से अभिभूत नजर आए।
जागेश्वर धाम में करीब 38 मिनट बिताने के बाद पीएम मोदी करीब 01:03 बजे पिथौरागढ़ में जनसभा करने के लिए शौकियाथल हेलीपैड रवाना हुए। पहली बार पीएम के जागेश्वर पहुंचने से स्थानीय लोगों के साथ ही अन्य लोगों में खुशी की लहर है। वहीं जागेश्वर में बिताए गए 38 मिनट समेत अल्मोड़ा जिले में बिताए गए 112 मिनट का उनका समय इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। वहां उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय टम्टा, मुख्य सचिव एसएस संधू सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद





देवदार के चंदन से लगाया गया त्रिकूट टीका, बाघंबर शाॅल के साथ की पूजा-अर्चना

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को पुजारियों ने देवदार के चंदन का त्रिकूट टीका लगाया। परंपरा के अनुसार देवदार की लकड़ी घिसकर बने चंदन का टीका उन्हें लगाया गया। वहीं उन्हें बाघंबर शाॅल भेंट की गई। पीएम ने इसी शाॅल के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान जागनाथ का आशीर्वाद लिया। संवाद



पीएम की एक झलक पाने के लिए छतों पर डटे रहे लोग

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री मोदी के जागेश्वर पहुंचने का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जागेश्वर धाम में बृहस्पतिवार को पीएम की एक झलक पाने के लिए लोगों में खासी उत्सुकता थी। उनकी सुरक्षा के लिए पूरा जागेश्वर क्षेत्र जीरो जोन घोषित किया गया। इसके बाद भी स्थानीय लोग अपने घरों की छत में पहुंचकर अपने पीएम की एक झलक पाने को आतुर नजर आए। मंदिर के आसपास के घरों की छत पर भी भीड़ जुटी रही। संवाद




पीएम आने वाले हैं, नजदीक मत आओ बंदर

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम और आसपास के क्षेत्र में बंदरों का खासा आतंक है। पीएम के जागेश्वर दौरे को लेकर इससे निपटने के इंतजाम भी पुलिस, प्रशासन को करने पड़े। कई पुलिस कर्मियों को बंदर भगाने के लिए गुलेल दी गई। वे पूरे दिन गुलेल से बंदरों को पीएम के नजदीक आने से रोकते नजर आए। संवाद



पीएम मोदी के जागेश्वर दौरे की टाइमलाइन



11:38- शौकियाथल हेलीपैड पर पीएम के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हुई।

12:02- हेलीपैड से जागेश्वर के लिए रवाना हुए।

12:25- जागेश्वर धाम पहुंची पीएम की फ्लीट।

12:33- मंदिर परिसर में 11 पंडितों ने पीएम का स्वस्तिवाचन किया।

12:40- जागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू।

12:46- जागनाथ ज्योतिर्लिंग में पूजा।

12:47- हनुमान मंदिर के दर्शन।

12:48- पुष्टि माता मंदिर के दर्शन

12:52- महामृत्युंजय मंदिर में पूजा-अर्चना।

01:03- जागेश्वर से शौकियाथल की ओर फ्लीट रवाना

01:30- शौकियाथल से पीएम पिथौरागढ़ को रवाना हुए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed