{"_id":"698a1d134f3752e6b10d4014","slug":"pledge-to-protect-forests-almora-news-c-232-1-shld1002-139630-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जंगलों की सुरक्षा का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जंगलों की सुरक्षा का लिया संकल्प
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्यूड़ा गांव में आरोही संस्था की ओर से वनाग्नि व मानव-वन्यजीव संघर्ष विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जंगलों में आग से होने वाले नुकसान व वन्यजीवों से सुरक्षित रहने की जानकारी दी गई।
वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने कहा कि जंगलों को बचाने के लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। समय पर वनाग्नि की सूचना मिलने से आग पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जंगलों में आग लगने से वन्यजीव आबादी की ओर आते हैं जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ता है। इससे बचाव के लिए घरों के आसपास रोशनी और झाड़ियों की कटाई जरूरी है। कार्यक्रम में जंगलों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। वहां बृजेश विश्वकर्मा, वीरपाल सिंह, विपिन बिष्ट, पंकज सिंह, हरेंद्र अधिकारी, रोहित सिंह, मनोज कैड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद