फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pledge Of Road Safety

Almora News: पुलिस जवानों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली

Tue, 16 Jan 2024 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 16 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pledge Of Road Safety
अल्मोड़ा। पुलिस विभाग की तरफ से सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। पुलिस जवानों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली। सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ बाइक रैली के साथ हुई। सीओ विमल प्रसाद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने पुलिस जवानों और परिवहन विभाग के कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। पुलिस जवानों ने पोस्टर, बैनर के जरिए लोगों को यातायात के नियम बताए और उनसे दोपहिया वाहन में हेलमेट का प्रयोग करने, तीन सवारी नहीं बैठाने, टैक्सी चालकों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन संचालन के समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने, तेज रफ्तार वाहन नहीं चलाने की अपील की। इस मौके पर आरटीओ गुरुदेव सिंह, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी, महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या, टीएसआई सुमित पांडे सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed