फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   players. plant. flags. world. Rekha Arya.

अब खिलाड़ियों की बारी दुनिया में अपने झंडे गाड़ने की : रेखा आर्या

Wed, 30 Jul 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 30 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
players. plant. flags. world. Rekha Arya.
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम स्थित इंडोर बैडमिंटन हाॅल में योनेक्स सनराइज 24 वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का खेल मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ियों के यश की कोई सीमा नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को चैंपियनशिप का शुभारंभ करने के बाद खेल मंत्री ने कहा कि आज खेल केवल शौक नहीं बल्कि सुनहरे भविष्य का मजबूत आधार बन गया है। सरकार ने भी खिलाड़ियों के लिए नौकरियों में आरक्षण देकर, पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार देने सहित कई योजनाएं चलाकर हर उन्हें हर संभव सहयोग दिया है। अब बारी खिलाड़ियों की है कि वह अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर देश और दुनिया में अपने झंडे गाड़ें। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर कोई खिलाड़ी खेल में नाम कमाता है तो उसके यश की कोई सीमा नहीं होती। उसकी पहचान राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक मंच तक पहुंचती है। इस दौरान खेल मंत्री ने भी बैडमिंटन के साथ कोट में उतरकर को अपने हाथ आजमाए।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, डीएम आलोक कुमार पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, बैडमिंटन संघ के प्रदेश सचिव बीएस मनकोटी, आयोजक सचिव राम अवतार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता कोच डीके सेन, द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता कोच लियाकत अली खान, जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, रवि रौतेला, ललित लटवाल सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने जम कर बहाया पसीना
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम स्थित इंडोर बैडमिंटन हाॅल में हुई राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के पुरुष मुकाबले में करन सिंह ने अपूर्व को 22-20, 21-15 के अंतर से हराया। वहीं हर्षित सुयाल ने पारस राना को 21-10, 21-10, शौर्य यादव ने अमन विश्वकर्मा को 21-12, 21-14, तरुण पंत ने मोहित तिवारी को 24-22, 21-17, शिवम मेहता ने आकाश सजवान को 21-13, 21-15, वंदित ने निष्चय को 21-11,21-15, श्रेय डोभाल ने अभिजीत मिश्रा को 21-17,17-21,21-11, सिद्धार्थ घिल्डियाल ने वेदांत राजपाल को 21-9,21-16, दीपक कोश्यारी ने शुभ कठैत को 21-12, 21-13 के अंतर से पराजित कर दूसरे चरण में प्रवेश किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed