फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Plant a solar plant, get the light of employment

Almora News: सोलर प्लांट लगाओ, रोजगार की रोशनी पाओ

Tue, 21 Mar 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 21 Mar 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Plant a solar plant, get the light of employment
अल्मोड़ा के सल्ट में स्थापित सोलर प्लांट। संवाद
संजय नयाल
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिले में सोलर प्लांट से रोजगार के द्वार खुलेंगे। उरेडा बेरोजगारों और प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने के लिए जिले भर में 20 से 200 किलोवाट क्षमता के 100 से अधिक सोलर प्लांट स्थापित करेगा। इन प्लांटों से बेरोजगार यूपीसीएल को बिजली बेचकर मुनाफा कमाएंगे, वहीं बिजली संकट से भी मुक्ति मिलेगी। प्लांट लगाने के लिए उद्योग विभाग की ओर से सब्सिडी भी दी जाएगी।

जिले में उरेडा अपनी योजनाओं के जरिये बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ेगा जिसकी कवायद शुरू हो चुकी है। सोलर प्लांट के जरिये बेरोजगारों और प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने की योजना है। उरेडा के सहयोग से बेरोजगार और प्रवासी ग्रामीण क्षेत्रों में बंजर पड़ी जमीन को लीज पर लेकर वहां सोलर प्लांट स्थापित करेंगे।
विज्ञापन


उरेडा 20, 25, 50, 100 और 200 किलोवाट क्षमता के 100 से अधिक सोलर प्लांट जिले के सभी विकासखंडों में स्थापित कर बेरोजगारों को सौपेंगा। 25 साल के करार के तहत यूपीसीएल इन प्लांटों की बिजली को 4.49 प्रति यूनिट की दर से खरीदेगा। लीज पर भूमि देने से भू स्वामी को जहां किराये के तौर पर धन मिलेगा तो बिजली बेचकर बेरोजगार अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकेंगे। वहीं जिले में इससे बिजली संकट भी दूर होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

20 किलोवाट क्षमता का प्लांट लगाने में आएगा 10 लाख का खर्च
अल्मोड़ा। उरेडा से मिली जानकारी के अनुसार 20 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये, 25 किलोवाट के लिए 12 लाख 50 हजार रुपये, 50 किलोवाट के लिए 5 लाख रुपये और 200 किलोवाट के लिए एक करोड़ रुपये का खर्च आएगा। संवाद
कितनी बिजली का होगा उत्पादन
अल्मोड़ा। 20 किलोवाट के सोलर प्लांट से सालाना 30,400 यूनिट, 25 किलोवाट से 38,000 यूनिट, 50 किलोवाट से 76,000, 100 किलोवाट से 1,52,000 और 200 किलोवाट से 3,04,000 किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा। संवाद


उरेडा सोलर प्लांट के जरिये बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ेगा। उद्योग विभाग की ओर से प्लांट लगाने वालों को 30 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जा रही है। - मनोज कुमार बजेठा, परियोजना अधिकारी उरेडा अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed