फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   pindeshwar mahadev temple sounds with shiva shiva

शिव के जयकारे से गुंजायमान रहा पिंडेश्वर महादेव परिसर

Fri, 08 Jun 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 08 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
pindeshwar mahadev temple sounds with shiva shiva
गगास नदी के किनारे कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
पिंडेश्वर महादेव मंदिर गगास में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। आस्था और श्रद्धा के केंद्र पौराणिक गार्गी नदी तट पर स्थित पंच प्रयागी पिंडेश्वर महादेव शिव मंदिर परिसर में दिन भर भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। कथा व्यास शास्त्री बालादत्त जोशी ने कहा कि नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने पर जहां मन शांत रहता है वहीं घर में समृद्धि भी आती है।
विज्ञापन


उन्होंने भागवत कथा का महात्म्य बताया और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में अध्यात्म से जुड़ने का आह्वान किया। इससे पूर्व सुबह नौ बजे से गगास नदी तट से कलश यात्रा शुरू हुई। यात्रा पूरे गगास क्षेत्र से होकर पुन: मंदिर पहुंची। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भगवान शिव के जयकारे लगाए।
विज्ञापन


बाद में मंदिर परिक्रमा के बाद जलाभिषेक का कार्यक्रम हुआ। यज्ञ के आचार्य मोहन चंद्र पंत हैं। संगीत दीपक पवार, कृष्णा जोशी दे रहे हैं। यजमान मथुरादत्त जोशी रहे। कार्यक्रम महंत ओम गिरि महाराज के सानिध्य में चल रहा है। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चंद्र डौर्बी ने किया। 14 जून को भंडारे के साथ तमाम अनुष्ठान संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed