फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pigs Crop Crop Ten Hectare Wheat

सूअरों ने दस हेक्टेयर गेहूं की फसल रौंदी

Thu, 26 Apr 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सोमश्वर (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  सोमश्वर (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 26 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pigs Crop Crop Ten Hectare Wheat
सोमश्वर के टाना गांव में सूअरों ने नष्ट की फसल। - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण इलाकों में सूअरों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने से ग्रामीण परेशान हैं। सूअरों के भय से किसान सीमित क्षेत्र में फसल बो रहे हैं। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत टाना की दस हेक्टेयर सिंचित भूमि में किसानों ने कृषि विभाग की बीज उत्पादन योजना के अंतर्गत गेहूं बीज बोया था। गेहूं बीज की तैयार फसल सूअरों के झुंड ने पूरी फसल रौंदकर नष्ट कर दी।

विज्ञापन


सूअरों के झुंड काश्तकारों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में आए दिन सूअरों के झुंड काश्तकारों की फसल नष्ट कर दे रहे हैं।  इससे काश्तकार परेशान हैं और खेती से विमुख हो रहे हैं। तहसील क्षेत्र की टाना ग्राम पंचायत में किसानों ने 10 हेक्टेयर सिंचिंत भूमि में कृषि विभाग की बीज उत्पादन योजना के तहत गेहूं बीज बोया था लेकिन फसल कटने से पहले ही सुअरों ने रौंध दी।
विज्ञापन


इस कारण इन काश्तकारों के सामने आय का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित किसानों ने इसकी सूचना कृषि विभाग और डीएम को भी दी है। प्रभावित किसानों देवेंद्र बिष्ट, हीरा देवी आदि ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग भी उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed