फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Picnic Spot in Almora

खुरेड़ी गांव का झरना, धौलछीना का मां विमलकोट मंदिर बन सकता है पर्यटन स्थल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Picnic Spot in Almora
संकरे नाले से झरने को देखने जाते नौजवान। - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के खुरेड़ी गांव स्थित जंगल में कुछ समय पहले खोजे गए प्राकृतिक झरने को अगर संरक्षित किया जाए तो यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकता है। रामनगर-कालाढूंगी रोड पर स्थित कार्बेट फॉल की तरह यहां भी पर्यटक गर्मी के सीजन में झरने का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

भिकियासैंण बाजार से सात किमी की दूरी पर गगास नदी के किनारे रिखाड़ गांव की तलहटी में पौराणिक रक्षेश्वर महादेव शिव मंदिर से आगे खुरेड़ी गांव में एक गधेरा बहता है। यहीं पर 40 से 50 फुट की ऊंचाई से एक झरना गिरता है, जिसका पानी साफ और ठंडा है। झरना अस्तित्व में आने के बाद सैकड़ों लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। इसी तरह धौलछीना में ऐतिहासिक संकुलाकार चोटी पर बसे मां विमलकोट मंदिर को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इस मंदिर से अल्मोड़ा बिनसर, आनंदी माई आश्रम, हरियाटापू, वृद्ध जागेश्वर आदि कई रमणीक स्थलों के दर्शन होते हैं। इस शक्ति पीठ को 1515 ईस्वी पूर्व का बताया जाता है। वहां चंद्रवंशी राजा जन अदालत लगाते थे, जिनके खंडहरों के अवशेष आज भी यहां मौजूद हैं। हर साल यहां मेले का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें दूरदराज के लोग भारी संख्या में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed