{"_id":"5ac0c28f4f1c1bc2618b4dee","slug":"physiotherapy-center-will-open-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":" इस सप्ताह में खुल जाएगा फिजियोथेरेपी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सप्ताह में खुल जाएगा फिजियोथेरेपी केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में फिजियोथेरेपी के लिए तैयार कक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेस अस्पताल की तरह अब जिला अस्पताल में भी फिजियोथेरेपी केंद्र (भौतिक चिकित्सा) खुलने की कवायद शुरू हो गई है। जिसके बाद मरीजों और आम लोगों को फिजियोथेरपी का फायदा मिल सकेगा। अप्रैल प्रथम सप्ताह में यह केंद्र खुल जाएगा जिसके लिए जिला अस्पताल में सेटअप तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
2012-13 में नगर के बेस अस्पताल में फिजियोथेरेपी केंद्र खुला था। गैर संचारी रोग में एनएचएम के तहत अब जिला अस्पताल में भी यह केंद्र खुलने जा रहा है। इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को नगर के जिला अस्पताल में भी फिजियोथेरेपी केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए थे। एनएचएम की नोडल अधिकारी डॉ. सविता ह्यांकि ने बताया कि बेस अस्पताल की तरह जिला अस्पताल में भी फिजियोथेरेपी केंद्र खुलने जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में एक बड़ा हॉल इसके लिए तैयार कर लिया गया है। फिजियोथेरेपी के लिए वैक्स सिकाई, सर्वाकल ट्रैक्स, अल्ट्रासोनिक सिकाई आदि मशीनें जिला अस्पताल में उपलब्ध हैं। फिजियोथेरेपिस्ट और अन्य डॉक्टर और स्टाफ भी तैयार है। केंद्र खुलने के बाद मरीज और अन्य लोग मांसपेशियों की सिकाई, हड्डियों की सिकाई आदि का लाभ ले सकेंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सेवा निशुल्क होगी।
विज्ञापन