{"_id":"da7350ff12e78847c8b0ebdee9bbf59b","slug":"petrol-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल और डीजल के मूल्य बढ़ने से उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल और डीजल के मूल्य बढ़ने से उबाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Wed, 16 Sep 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में पेट्रोल और डीजल के मूल्य में बढ़ोतरी होने पर विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुलता फूंका।
अल्मोड़ा में भाजयुमो कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए। उन्होंने कांग्रेस सरकार का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम घटा रही है। वहीं प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम पांच रुपये तक बढ़ाकर जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया है।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष देवाशीष नेगी, संजय कनवाल, सुनील भंडारी, मनोज जोशी, कमल बिष्ट, गणेश जलाल, धर्मेंद्र बिष्ट, ललित लटवाल आदि मौजूद थे। इधर उपपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले में शिखर तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। पुतला दहन करने वालों में केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, आनंदी वर्मा, आनंदी मनराल, लीला आर्य, ललित चौधरी, रेखा धस्माना, मनोज पंत, आरडीएफ के जेसी आर्या, गोपाल आदि शामिल थे।
रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका। नेता प्रतिपक्ष के निजी मीडिया सलाहकार राजेंद्र सिंह जसवाल और पूर्व नगर अध्यक्ष मोहन नेगी ने पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि पर आक्रोश जताया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक बिनवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष चंदन भगत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन कुवार्बी, भाजपा जिला महामंत्री दर्शन सिंह बिष्ट, ध्यान सिंह नेगी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।