फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People worried about the server of the head post office being down

प्रधान डाकघर का सर्वर डाउन होने से परेशान रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
People worried about the server of the head post office being down
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर का सर्वर ठप होने से ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को शिक्षा विभाग के आवेदन पत्र जमा करने वालों की भीड़ लगी थी लेकिन सर्वर के ठप रहने से कई लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

माल रोड स्थित प्रधान डाकघर में बुधवार को सर्वर डाउन हो गया। जिसके चलते खाताधारकों की जमा निकासी, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, बीमा, आधार कार्ड आदि काम नहीं हो पाए।
विज्ञापन

इन दिनों शिक्षा विभाग प्रारंभिक शिक्षक के आवेदन पत्र जमा करने वालों की डाकघर में भीड़ लग रही है। बुधवार को भी सुबह से ही आवेदन जमा करने वालों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। एन वक्त पर सर्वर डाउन हो गया। जिससे लोग दिनभर परेशान रहे। बाड़ेछीना, चितई समेत आसपास के इलाकों से भी अभ्यर्थी आवेदन पत्र जमा करने पहुंचे थे लेकिन सर्वर डाउन होने से कई लोगों के आवेदन पत्र जमा नहीं हो पाए। बाद में सर्वर के सही होने के बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed