फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People will got facilities.

Almora News: अब विद्यार्थियों को शौच के लिए नहीं लगानी पड़ेगी जंगलों की दौड़

Tue, 21 Feb 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 21 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
People will got facilities.
ीआईसी भनोली।संवाद - फोटो : ीआईसी भनोली।संवाद
अल्मोड़ा। जल्द जिले के छह स्कूलों के बच्चों को शौच के लिए जंगलों की दौड़ लगाने से मुक्ति मिलेगी। इन स्कूलों में 23.70 लाख रुपये से शौचालयों का निर्माण होगा। बजट मिलते ही शिक्षा विभाग ने शौचालय निर्माण की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में जीआईसी भनोली समेत कई विद्यालयों में शौचालय जीर्ण-जीर्ण हालत में हैं जिनका उपयोग नहीं हो रहा। यहां पढ़ने वाले छात्रों को शौच के लिए जंगलों की दौड़ लगानी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत बेटियों को झेलनी पड़ रही है। अब जल्द छात्र-छात्राओं को इस परेशानी से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है। जिले के राजकीय इंटर कालेज मालीखेत, कनरा, अगासपुर, जैनोली, भनोली और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कानेखलपाटी में शौचालय निर्माण के लिए 23 लाख 70 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। शौचालय निर्माण के लिए हर स्कूल को तीन लाख 95 हजार रुपये का बजट जारी हुआ है जिससे छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों के चेहरे पर खुशी है। जीआईसी झड़गांव में नहीं है एक भी शौचालय
विज्ञापन

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र के जीआईसी झड़गांव में पढ़ने वाले 95 छात्र-छात्राओं के लिए एक भी शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है। इस क्षेत्र में बाघ का आतंक बना हुआ है। ऐसे में यहां पढ़ने वाले छात्रों को बाघ के आतंक के बीच शौच के लिए जंगलों की दौड़ लगानी पड़ रही है। ये छात्र स्कूल में जल्द शौचालय निर्माण की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा के पांच जीआईसी और एक हाईस्कूल में शौचालय निर्माण के लिए 23 लाख 70 हजार रुपये का बजट मिला है। संबंधित विद्यालयों को जल्द शौचालय निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं।
हेमलता भट्ट, सीईओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed