फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People will get information.

Almora News: अपनी योजनाओं से उद्यमियों को लुभाएगा जिला उद्योग केंद्र

Tue, 28 Nov 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 28 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
People will get information.
अल्मोड़ा। जिला उद्योग केंद्र जिले में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए उद्यमियों को विभाग की ओर से संचालित योजना बताकर लुभाएगा। इसके लिए 30 नवंबर को विभाग की ओर से बिंसर सड़क पर स्थित सुमन नेचर रिसोर्ट सुंदरपुर में एक दिनी मिनी निवेशक कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रबंधक मीरा बोरा ने बताया कि जिले का आर्थिक विकास करने और निवेशकों को प्रोत्साहित कर रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। कहा कि जिला स्तरीय मिनी कॉन्क्लेव के लिए 56 इकाइयों की ओर से 533.245 करोड़ का निवेश किया जाना है। अब तक 28 इकाइयों ने 382.315 करोड़ के एमओयू में हस्ताक्षर किए हैं। अन्य निवेशक 30 नवंबर को हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने इच्छुक उद्यमियों से वहां अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed