{"_id":"65aaa1a0cba52fcf4c07a096","slug":"people-want-action-on-accused-almora-news-c-232-1-alm1002-7355-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आरोपी पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आरोपी पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे तालाबंदी
Fri, 19 Jan 2024 09:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 19 Jan 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्वतीय ठेकेदार संघ अल्मोड़ा के ठेकेदारों ने सीवर लाइन कार्य के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले बिमौला निवासी ठेकेदार हरीश सिंह बिष्ट के परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन दिया। उन्होंने ट्रैक्टर से ठेकेदार को कुचलने वाले आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं होने पर जल निगम कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। संघ के अध्यक्ष प्रयाग सिंह बिष्ट ने आरोपी चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पीड़ित परिवार को पचास लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
यहां संघ महासचिव सुरेंद्र सिंह बेलवाल, पूरन पालीवाल, जगदीश चंद्र भट्ट, भानु पांडे, गोपाल मेहता, गणेश अधिकारी, अकरम खान आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
यहां संघ महासचिव सुरेंद्र सिंह बेलवाल, पूरन पालीवाल, जगदीश चंद्र भट्ट, भानु पांडे, गोपाल मेहता, गणेश अधिकारी, अकरम खान आदि शामिल रहे। संवाद