{"_id":"5a16fa8a4f1c1b6f548bf00e","slug":"people-strained-on-dharanaula-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने धारानौला मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने धारानौला मार्ग पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
धारानौला मार्ग में चक्काजाम लगाते उप्र आवास एवं विकास परिषद के भूखंड आवंटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोलनाकरड़िया में आवास विकास कॉलोनी को जाने वाले मार्ग में एक व्यक्ति द्वारा भवन निर्माण का काम शुरू करने से क्षेत्र के लोग भड़क गए। उन्होंने कालोनी में स्थित उप्र आवास एवं विकास परिषद कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने धारानौला-पिथौरागढ़ मार्ग में जाम लगाकर नारेबाजी भी की। बाद में तहसीलदार खुशबू आर्या ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया। इसके बाद लोगों ने आंदोलन स्थगित किया।
विज्ञापन
धारानौला मार्ग से आवास विकास कॉलोनी को जोड़ने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति ने निर्माण शुरू कर दिया। इससे कॉलोनी के लोग भड़क उठे। उन्होंने आवास विकास जनकल्याण समिति के बैनर तले उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी की। इसके बाद दोपहर में आधा घंटा धारानौला पिथौरागढ़ मार्ग पर जाम भी लगाया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि उप्र आवास एवं विकास परिषद द्वारा 2013 में 44 भूखंडों का आवंटन किया गया था। 2016 में नक्शा पास कर भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई। इन भूखंडों को जोड़ने के लिए सड़क 35 वर्ष पूर्व बनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति द्वारा सड़क की भूमि को अपना बताकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जबकि आवास विकास परिषद की ओर से लोगों को बताया गया कि 1980-81 से सड़क की भूमि सार्वजनिक निर्माण विभाग के पास है। आवंटियों ने आवास विकास परिषद पर उनके साथ धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
बाद में तहसीलदार खुशबू आर्या और पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार के आश्वासन पर लोगों ने 27 नवंबर तक आंदोलन स्थगित कर दिया। प्रदर्शन में समिति के अध्यक्ष दीपक पांडे, सचिव दर्शन नैनवाल, शिवराज बनौला, मोहन बनौला, महेश भंडारी, मंटू भंडारी, रेखा धस्माना, शंभू जोशी, विक्रम सिंह राणा, गणेश राणा, राजू वर्मा, गोपाल गैड़ा आदि शामिल थे।