फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People Should Be Aware Of Water Conservation

Almora News: वर्षा जल को भूजल में बदलने की जंगलों की क्षमता हो रही कम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
People Should Be Aware Of Water Conservation
कोसी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआईसी चौरा में जागरूकता कार्यक्रम ह - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोसी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआईसी चौरा और हवालबाग में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने कहा नदी को जलापूर्ति करने वाले गाड़-गधेरों व अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों का अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म हो रहा है जो गंभीर है। कहा इसके लिए सभी को गंभीरता से समय रहते कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन

अभियान में शामिल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूरी के फार्मासिस्ट गजेंद्र कुमार पाठक ने कहा बांज, बुरांश, काफल सहित अन्य चौड़ी पत्ती प्रजाति के जंगलों के दोहन व आग लगने से वर्षा जल को भूजल में बदलने की जंगलों की क्षमता लगातार घट रही है। इससे जल स्त्रोतों में पानी का स्तर लगातार कम हो रहा है। वैश्विक तापमान में वृद्धि, शीतकालीन वर्षा और बर्फबारी में गिरावट जल स्त्रोतों में पानी कम होने का बड़ा कारण है। कोसी नदी और उसे जला पूर्ति करने वाले गाड़ गधेरों, धारों को संरक्षित करने के लिए जंगलों को विकसित करना बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी को अपनी भागीदारी निभानी होगी नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जीआईसी हवालबाग के प्रधानाचार्य डीडी तिवारी ने कहा कि आने वाले समय में जल संकट से बचने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी। सभी को जंगलों को आग से बचाने में वन विभाग का सहयोग करना होगा। प्रवक्ता कपिल नयाल ने कोसी नदी पुनर्जीवन अभियान को जन अभियान बनाने में ग्रामीणों और युवाओं से आगे आने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाचार्य कमान सिंह खनायत, अनुज कुमार उपाध्याय, मनीष जोशी, महेंद्र प्रकाश, मीनाक्षी राना, भगवंत लाल, बीडी तिवारी, नवनीत पांडे, संजय पांडे, बीएल यादव, दिनेश पपनै, भगवंत बगड़वाल, कमलेश जोशी, श्रद्धा शर्मा, बिमला नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed