फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People's Party dharna

पीपल्स पार्टी ने दूसरे दिन भी दिया धरना, नारेबाजी कर विरोध किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
People's Party dharna
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना देते पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिव) के कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विभिन्न विभागों में बैकलॉग के खाली पदों को विशेष भर्ती अभियान चलाकर भरने समेत अन्य मांगों को लेकर पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिव) के कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन बुधवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सरकारों पर बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के 20 साल बाद भी बेरोजगारी को दूर करने के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं बनी है। आउटसोर्सिंग और ठेकेदारी प्रथा से नियुक्तियां करने से प्रशिक्षित बेरोजगारों का शोषण हो रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार फल-फूल रहे हैं। आउटसोर्सिंग से पद भरने से एसएसटी, ओबीसी के युवाओं का भी अहित हो रहा है। कई सालों से इन वर्गों के हजारों बैकलॉग के पद खाली पड़े हैं। इन पदों को अब तक भरा नहीं गया है। आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं मिलने से प्रदेश सरकारें इन वर्गों के साथ अन्याय कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो कर्मचारी जहां नियुक्त हो रहा है वहीं से सेवानिवृत्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान गाजे बाजे वाले कलाकारों को भी राज्य आंदोलनकारी चिह्नित करने की मांग की। बीएड और विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रदान किए जाने वाली छात्रवृत्ति सभी जिलों में समान रूप से दी जानी चाहिए। धरने में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार, मनदीप टम्टा, प्रकाश आर्य, पंकज कुमार, सुरेश लाल, धीरज कुमार, दया किशन, सुरेंद्र कुमार, कृष्णा कुमार आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed