फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People's anger at the work of the water corporation and the institute

जल निगम व संस्थान की कार्यप्रणाली से लोगों में आक्रोश

Sun, 23 Dec 2018 11:34 PM IST
nazim nazim अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)। Published by: nazim nazim Updated Sun, 23 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
People's anger at the work of the water corporation and the institute
पेयजल समस्या को लेकर आक्रोश जताते ताड़ीखेत के लोग। - फोटो : अमर उजाला
 विकास संघर्ष समिति ताड़ीखेत की बैठक में जल निगम और जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर गहरा आक्रोश जताया गया। जनमिलन केंद्र में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में आंदोलन के बाद विभागों के साथ जिन मुद्दों पर समझौता हुआ था, उसके प्रति दोनों विभाग उदासीन बने हुए हैं। चेतावनी दी गई कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं होती तो पुन: आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि ताड़ीखेत क्षेत्र में पेयजल समस्या लबे समय से चली आ रही है। पूर्व में इसके लिए विकास संघर्ष समिति ने आंदोलन किया, इसके बाद जल निगम और जल संस्थान ने तमाम मांगों पर सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि विभाग मांगों को लेकर आज भी उदासीन बना हुआ है। कहा कि पानी की समस्या में थोड़ा बहुत सुधार हुआ है, लेकिन तिपौला पंपिंग योजना को मुख्य टैंक से जोड़ने, पाइप लाइनों को व्यवस्थित करने तथा एक लाख लीटर का अतिरिक्त टैंक बनाने की मांगों पर विभाग अभी भी उदासीन बना हुआ है। आंदोलन के बाद के कई दोनों विभागों के अधिकारियों से वार्ता की गई, लेकिन आज तक कोई सार्थक कार्रवाई नहीं हुई है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांगों पर सार्थक कार्रवाई नहीं होती तो वह लोग फिर से आमरण अनशन शुरू कर देंगे। बैठक में गोपाल सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, डुंगर सिंह रावत, देवेंद्र कुमार, सीबीएस मेहरा, विजय भगत, विरेंद्र नेगी, सोहन खत्री, जगदीश बिष्ट, शंकर बिष्ट, अनोप गोसांई सहित तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed