फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People protested against DDA

Almora News: विकास प्राधिकरण के खिलाफ दिया धरना

Tue, 21 Feb 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 21 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
People protested against DDA
अल्मोड़ा। विकास प्राधिकरण (डीडीए) को समाप्त करने की मांग करते हुए सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर डीडीए विरोध जताया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में विकास प्राधिकरण लागू होने के बाद विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। लोगों के लिए मकान बनाना तक मुश्किल हो गया है। इसके विरोध में संघर्ष समिति पांच वर्षाें से संघर्ष कर रही है लेकिन सरकार इस पर गंभीरता नहीं दिखा रही है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने पर्वतीय क्षेत्र के लोगों पर विकास प्राधिकरण जबरन थोपा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक प्राधिकरण खत्म नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा। वहां पूरन सिंह रौतेला, एमसी कांडपाल, तारा चंद जोशी, अमन असारी, हेम चंद्र तिवाड़ी, भारत रत्न पांडेय, मनोज सनवाल, बीके पांडेय आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed