फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People in panic due to rising level of Saryu

सरयू का जलस्तर बढ़ने से तमाम गांवों में बढ़ा खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
People in panic due to rising level of Saryu
धौलछीना (अल्मोड़ा)। सेराघाट से सटे क्षेत्रों में दो दिनों से हो रही भारी बारिश से मंगलवार को सरयू नदी उफान पर रही। बारिश के कारण जैगन नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। इस दौरान सेराघाट-नैनी मोटर मार्ग भी बंद हो गया। लगातार बारिशों के चलते नदी किनारे रहने वाले लोग भी दहशत में हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से बागेश्वर और कपकोट क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिससे सेराघाट, तल्ली नाली, जिंगल, सल्लूड़ी, बमोरी, बाली बगड़ आदि गांव में भी खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

नदी किनारे रहने वाले लोग सरयू नदी का विकराल रूप देखकर दहशत में हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज पांडे ने बताया कि सोमवार रात्रि से ही सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। सुबह होते-होते नदी का पानी सेराघाट स्थित बीणा महादेव मंदिर तक जा पहुंचा। इस दौरान सेराघाट पुल पर लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कई सालों बाद नदी का जल स्तर इतना अधिक बढ़ा है। जल स्तर बढ़ने से पास ही बहने वाली जैगन नदी में भी उफान पर है। बता दें कि जैगन नदी पर अब तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है। जिससे आर-पार जाने वाले वाहन नदी से होकर ही गुजरते हैं। इधर नदी का जलस्तर बढ़ने से अब पूरी तरह मार्ग बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed