फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People got angry.

Almora News: सफाई नहीं होने पर नाराजगी, अतिक्रमण पर जताई चिंता

Mon, 27 Feb 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 27 Feb 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
People got angry.
अल्मोड़ा। नगर पालिका की मासिक बैठक हंगामेदार रही। नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर सभासदों ने नाराजगी जताई। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने अधिशासी अधिकारी को दोनों पालियों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। बताया कि इस संबंध में जल्द पर्यावरण पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की जाएगी। केमू बस स्टेशन पर बहुमंजिला पार्किंग के लिए त्रिपक्षीय अनुबंध का प्रस्ताव भी सदन में रखा गया।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बैठक में सभासदों ने बताया कि वार्डों के कई जगह सफाई नहीं हो रही है जो गंभीर है। उन्होंने नगर के शौचालयों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग करते हुए नगर में हो रहे अतिक्रमण पर चिंता जताई। इस दौरान उन्होंने 15वें वित्त की दो किस्तें नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि रैनबसेरा निमार्ण के लिए धनराशि आवास विभाग उत्तराखंड शासन से अवमुक्त की जा रही है। इसका संचालन पालिका करेगी। रैनबसेरा से प्राप्त होने वाली आय का 40 प्रतिशत नगर पालिका को जबकि 30-30 प्रतिशत विकास प्राधिकरण और केमू को मिलेगा। बताया कि पालिका की ओर से वर्तमान में आवासीय, व्यवसायिक दरों पर भवन कर लिया जाता है। परिवर्तन नियम के अनुसार 0.1 प्रतिशत से एक प्रतिशत के मध्य दरें तय की जाएंगी। बैठक में मुंशी हरीप्रसाद टम्टा रैनबसेरे के नाम परिर्वतन का प्रस्ताव भी सदन में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
टैक्सी स्टैंड में लगेगी महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति
बैठक में अल्मोड़ा टैक्सी स्टैंड कम शॉपिंग कांप्लैक्स के निर्धारित स्थल पर महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति लगाने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2023 की जिला योजना के लिए प्रस्तावों को सदन में स्वीकृति दी गई। सदन ने यूजर चार्ज संशोधन पर विचार किया। ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि संशोधन के लिए बायलाॅज बनाने की प्रक्रिया शुरू जाएगी।

--
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, सभासद दीपा साह, मनोज जोशी, अमित साह, हेम तिवारी, सचिन आर्या, दीपक वर्मा, आशा रावत, दीप्ति सोनकर, विजय पांडे, राजेंद्र तिवारी, सौरभ वर्मा, अर्जुन बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, रेखा अल्मिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed